{"_id":"69581a96db14ebfa4b06675e","slug":"accused-arrested-for-obscene-act-basti-news-c-207-1-bst1006-150537-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अश्लील हरकत करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अश्लील हरकत करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बस्ती। छावनी थानाक्षेत्र में एक किशोरी के साथ बृहस्पतिवार को अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है। थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी बोल नहीं पाती है। वह गांव के करीब स्थित भट्ठे पर खेल रही थी।
आरोप है कि इसी दौरान गांव का रहने वाला 45 वर्षीय प्रेम कुमार चौहान वहां पहुंच गया और किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। पीड़िता के पिता का कहना है कि आरोपी के चंगुल से छूटकर बेटी घर आई। घर आने के परिजनों को उसने इशारे में अपने साथ हुई गलत हरकत की जानकारी दी।
जब वह आरोपी के घर उलाहना देने पहुंचे तो वह भड़क गया। उन्हें अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी पर छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी प्रेमचंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो