फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accusation of beating girl student in school

Basti News: विद्यालय में छात्रा की पिटाई का आरोप, मां ने दी तहरीर

Mon, 23 Oct 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 23 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Accusation of beating girl student in school
सोनहा। थाना क्षेत्र के रमवापुर बाबू गांव की संगीता देवी पत्नी बृजेश ने रविवार को थाने पर एक तहरीर दी। जिसमें बताया कि ब्लाक सल्टौआ गोपालपुर के जूनियर हाईस्कूल डढ़िया बुजुर्ग में उसकी लड़की शालू कक्षा आठ की छात्रा है। शनिवार को विद्यालय में पढ़ने गई थी। दोपहर ढाई बजे विद्यालय के सहायक अध्यापक ने बच्चों में छोटी-छोटी बात को लेकर शालू को मारापीटा। काफी चोट लगने से मेरी लड़की मौके पर बेहोश हो गई थी। अध्यापक स्कूल छोड़ कर भाग गये। विद्यालय के बच्चों ने सूचना दिया तो मौके पर पहुंचकर अपने लड़की को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ गोपालपुर ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक सोनहा शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र का जांच उपनिरीक्षक सुरेन्द्र यादव से कराया जा रहा है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी अभिमन्यु ने बताया कि अभी विद्यालय में छुट्टी चल रही है। स्कूल खुलने पर जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed