फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accident : one man died and one injured

खड़े ट्रक में पीछे से टकराया दूसरा ट्रक, चालक की मौत

Sat, 16 Nov 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Accident : one man died and one injured
नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग तिलकपुर मंदिर के पास पिकप हुई दुर्घटना ग्रस्त। - फोटो : BASTI
फोटो
विज्ञापन

खड़े ट्रक में पीछे से टकराया दूसरा ट्रक, चालक की मौत
घायल हेल्पर भर्ती, फोरलेन पर तिलकपुर मंदिर के पास हुआ हादसा
नीलगाय को बचाने में पलटी थी पिकअप, मुर्गी लूटने में लगा था जाम
अमर उजाला ब्यूरो
गोटवा बाजार। नीलगाय को बचाने के चक्कर में मुर्गी लदी पिकअप पलट गई। जिससे टकराकर डीसीएम सड़क किनारे पेड़ से भिड़ गई। मुर्गी लूटने के दौरान लगे जाम में अनियंत्रित ट्रक दूसरे ट्रक में पीछे से जा टकराया। हादसे में चालक और हेल्पर गंभीर घायल हुए। अस्पताल में इलाज के दौरान ट्रक चालक की मौत हो गई। दुर्घटना शनिवार सुबह साढ़े चार बजे से साढ़े छह बजे तक हुई।

प्रतिनिधि के मुताबिक नगर थाना क्षेत्र में फोरलेन पर तिलकपुर मंदिर के ठीक सामने फैजाबाद से मुर्गी लाद कर पिकअप चालक जा रहा था। सुबह करीब साढ़े चार बजे नील गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होने से पिकअप बीच सड़क पर पलट गई। जिसके पीछे आ रही डीसीएम पिकअप से टकराकर सड़क के किनारे एक शीशम के पेड़ से भिड़ गई। दोनों वाहनों में सवार चालक तथा अन्य सवारों को मामूली चोट लगी लेकिन पिकअप पर लदी आधी मुर्गियां मर गईं। मौके पर पहुंची फुटहिया पुलिस पिकअप को सड़क से किनारे कराई। आसपास वाले सुबह ही मुर्गी लूटने पहुंच गए जिससे जाम लग गया। करीब साढ़े छह बजे दिल्ली से पान मसाला लाद कर झारखंड जा रहा चालक जाम के कारण खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराया। चालक गंभीर रूप से घायल हो कर ट्रक में ही फंस गया जबकि खलासी भी घायल हुआ है। राहगीरों ने घटना की जानकारी फुटहिया पुलिस चौकी और डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंचे फुटहिया चौकी इंचार्ज दिनेश चंद्र मिश्रा, कांस्टेबल प्रवीण कुमार तथा अन्य ने मशक्कत के बाद किसी तरह से घायल ड्राइवर को ट्रक से बाहर निकाल कर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। चालक की पहचान वजीर अंसारी निवासी चमरा बहियार,थाना जरमुंडी, जिला दुमका झारखंड तथा खलासी सलामत अंसारी के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed