फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   accident of school bus

स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला

Fri, 07 Oct 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Fri, 07 Oct 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
accident of school bus
हादसा - फोटो : अमर उजाला
वाल्टरगंज क्षेत्र के कनेथू बुजुर्ग के पास साइकिल सवार को बचाने में स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अनियंत्रित बस गड्ढे में जाकर लटक गई तो मासूमों की चीखें गूंजने लगी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग उधर दौड़े। गनीमत रही कि लटकी बस पलटी नहीं, वरना कई मासूमों के जान पर बन आती। हादसे के वक्त बस में 25 बच्चे सवार थे।
विज्ञापन


बता दें कि सोनहा कि ओर से आ रही स्कूल बस कनेथू बुजुर्ग गांव के पास पहुंची तभी सामने से साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी बगल में बने गड्ढे में जा फंसी। ड्राइवर ने गाड़ी निकालने की कोशिश की तो बस बुरी तरह लटक गई। यह देख बच्चों में चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें दूसरे वाहन से स्कूल भेजा गया। सोनहा कस्बे में संचालित  वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार गायत्री शिक्षा निकेतन की बस थी। स्कूल प्रबंधक निरंजन ने बताया कि बस को जवाहिर  नाम का चालक चला रहा था। इसमें 25 बच्चे सवार थे। सभी सुरक्षित स्कूल लाया गया। किसी बच्चे को चोट नहीं लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह गंभीर विषय और संवेदनशील प्रकरण है। यदि बार-बार दुघर्टना हो रही है तो विद्यालय को संज्ञान लेना चाहिए। चालक की योग्यता चेक की जानी चाहिए। संबंधित विभाग से इसके लिए जवाब तलब किया जाएगा। स्कूलों को भी नोटिस दी जाएगी। पीडब्लूडी को सड़क गड्ढा मुक्त करने के लिए निर्देशित किया जायेगा। सुरेश चंद्र शर्म, एसडीएम भानपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed