{"_id":"6127b6ec8ebc3e61d82f6076","slug":"accident-in-fourlane-basti-news-gkp406844069","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार बचाने में डिवाइडर पर चढ़ी सवारियों से भरी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार बचाने में डिवाइडर पर चढ़ी सवारियों से भरी बस
विज्ञापन
हर्रेया के बड़हर चौराहे के निकट डिवाईडर पर चढ़ा बस।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार बचाने में डिवाइडर पर चढ़ी सवारियों से भरी बस
- फोरलेन पर हर्रैया थाने के बड़हरकला पेट्रोलपंप के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (हर्रैया)। बिहार से पंजाब जा रही बस हर्रैया थाना क्षेत्र के बड़हर कला पेट्रोलपंप के निकट कार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ गई। जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची एनएचएआई की टीम ने बस के यात्रियों को सुरक्षित करते हुए बस को डिवाइडर से हटवाकर किनारे लगवाया।
बिहार प्रांत से 85 यात्रियों को लेकर एक डबल डेकर बस पंजाब जा रही थी। बस बिहार से बुधवार को दो बजे निकली थी। बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे जैसे ही हर्रैया थाना क्षेत्र के बड़हर कला पेट्रोलपंप के निकट पहुंची तभी एक तेज रप्तार कार ओवरटेक करने लगी। सड़क पर मिट्टी होने के कारण कार का पहिया फिसल गया। जिससे कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। उसे बचाने के चक्कर में बस के चालक ने बस को डिवाइडर की तरफ मोड़ दिया। बस डिवाइडर पर चढ़ गई और पलटने लगी। बस चालक जगदीप सिंह ने काफी सूझबूझ से किसी तरह बस पलटने से बचा लिया। जैसे ही बस खड़ी हुई सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। घटना में पटियाला पंजाब के रहने वाले बस चालक जगदीप सिंह और सहयोगी चालक ज्ञान सिंह को मामूली चोटें आईं। कुछ देर तक हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची हर्रैया पुलिस और एनएचएआई की टीम ने बस को डिवाईडर से हटवाकर किनारे लगवाया। प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि बड़ी घटना होने से बच गई। सभी यात्रियों को बाद में उसी बस से भेजा गया।