{"_id":"5f4948738ebc3e3d08487356","slug":"accident-basti-news-gkp3634425193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंक्चर पिकअप से टकराई कार, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंक्चर पिकअप से टकराई कार, छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक घायल की हालत नाजुक, हाईवे पर नगर थाने के बसहवा फ्लाईओवर पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
गोटवा (बस्ती)। गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर नगर थाना क्षेत्र के बसहवा फ्लाईओवर के ऊपर पंक्चर होने के बाद खड़े पिकअप में कार पीछे से टकरा गई। हादसे में कार चालक समेत छह लोगों को चोटें आईं। जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। फुटहिया पुलिस ने सभी घायलों को निजी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारण कुछ देर तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। जेसीबी से मलबा और क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर आवागमन शुरू कराया गया।
नवाबगंज गोंडा निवासी शिव कुमार त्रिपाठी, दोहरी घाट मादीसिपा निवासी संगीता देवी पत्नी कमलेश कुमार अपने बच्चों को प्रीति, अभिषेक आदि के साथ बभनान चीनी मिल में कार्यरत अपने पति के पास जाने के लिए कार में बैठी थीं। फ्लाईओवर पर पहुंचते ही कार पीछे से पिकअप में टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप का पिछला पहिया टूट कर अलग हो गया। कार में ड्राइवर के बगल में बैठे नवाबगंज गोंडा निवासी शिव कुमार त्रिपाठी गाड़ी में फंस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से गाड़ी में फंसे घायल को बाहर निकलवा जिला अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद पिकअप का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। शिव कुमार का अस्पताल में उपचार चल रहा है। अन्य पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।