फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ABVP workers protested against arbitrary fee hike

Basti News: मनमाने शुल्क वृद्धि पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 21 Feb 2025 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
ABVP workers protested against arbitrary fee hike
- डीआईओएस को सौंपा 10 सूत्री ज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती। निजी विद्यालयों मनमाने शुल्क वृद्धि और बदहाल शिक्षा व्यवस्था के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रताओं ने धरना प्रदर्शन किया और जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। धरना देने वालों का नेतृत्व परिषद के जिला संयोजक विकास कसौधन ने किया।


जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर रहे कार्यकताओं का कहना है कि जिले में कई विद्यालय मानकविहीन होते हुए भी चल रहे है। ऐसे विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का भविष्य चौपट हो रहा है। इन स्कूलों बंद कराया जाए। कार्यकर्ताओं ने अपंजीकृत कोचिंग और लाइब्रेरियों को बंद कराए जाने की मांग करते हुए कहा कि उसकी सूची प्रकाशित की जाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि काॅन्वेंट और सीबीएसई के स्कूलों में प्रत्येक वर्ष शुल्क वृद्धि की जा रही है। इनके मानक तय किए जाए। प्रत्येक वर्ष पुस्तकें और ड्रेस कोड भी बदले जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुछ विद्यालयों में दुकान की तरह किताबे और ड्रेस बेचे जा रहे हैं। धरना देने वालों में ऋषभ सिंह, सात्विक, महेंद्र कुमार, अंकित शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed