फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   absconding prize gangster arrested from railway station

Basti News: सीतापुर का फरार इनामी गैंगस्टर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

Thu, 20 Apr 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 20 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
absconding prize gangster arrested from railway station
बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे सीतापुर जिले के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि आरोपी महरुद्दीन निवासी नेवादा गणेशपुर थाना लहरपुर जनपद सीतापुर के खिलाफ वाल्टरगंज थाने से इसी साल गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। तभी से वह फरार चल रहा था। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। थानेदार ने बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुबह करीब सवा दस बजे बस्ती रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी महरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी महरुद्दीन के खिलाफ वाल्टरगंज थाने में चोरी व अन्य धाराओं में तीन अभियोग पंजीकृत हैं। छावनी थाने में भी चोरी का मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती के साथ एसएसआई कमलेश गोंड, एसआई जगन्नाथ यादव और कांस्टेबल पवन यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed