फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Above by high school, beauty district topper in intermediate

हाईस्कूल में अभि, इंटर में ब्यूटी जिला की टॉपर

Mon, 30 Apr 2018 01:17 AM IST
बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Updated Mon, 30 Apr 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
Above by high school, beauty district topper in intermediate
हाईस्कूल में अभि, इंटर में ब्यूटी जिला की टॉपर - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। पहली बार सीसीटीवी कैमरे की निगहबानी में हुई यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले का परिणाम 75 फीसदी रहा है। हाईस्कूल में जिले का प्रदर्शन प्रदेश में जहां 43वां नंबर पर रहा, वहीं इंटरमीडिएट में 41वें स्थान पर है। इस बार के परीक्षा परिणाम की खास बात यह कि हाईस्कूल में अभि श्रीवास्तव और इंटर में ब्यूटी चौधरी ने जिले में अव्वल प्रदर्शन किया है।  
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में जिले का स्थान प्रदेश में लगातार नीचे जा रहा है। वर्ष 2014 से 2016 तक प्रदेश के टॉप थ्री में बस्ती के होनहारों की जगह रहती थी लेकिन 2017 में अभूतपूर्व गिरावट आई। हाईस्कूल के रिजल्ट में जहां प्रदेश में जिले को 22वां स्थान मिला था वहीं इंटरमीडिएट में गिर कर 56 वें स्थान पर पहुंच गया।  अबकी 2018 का परीक्षा परिणाम भी सुनहरे कल की ओर नहीं बढ़ सका है। प्रदेश में इस बार 75.18 फीसदी परिणाम के साथ जिले का प्रदर्शन 41वें स्थान पर रहा है। इस वर्ष यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में 52563 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 9,058 ने परीक्षा ही नहीं दी। परीक्षा में कुल 43505 विद्यार्थी शामिल हुए। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में 40,987 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 5,541 ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 35,446 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस तरह से जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा मेंकुल 79,051 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इससे पहले वर्ष 2017 में हाईस्कूल में 47928 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 42568 परीक्षा में शामिल हुए थे, जबकि उत्तीर्ण होने वालों  की संख्या 35,555 थी। जिसका प्रतिशत कुल 83.53 था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed