फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Abhyudaya Coaching Center will run in three colleges including medical

मेडिकल समेत तीन कॉलेजों में चलेगा अभ्युदय कोचिंग सेंटर

Mon, 08 Feb 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Abhyudaya Coaching Center will run in three colleges including medical
मेडिकल समेत तीन कॉलेजों में चलेगा अभ्युदय कोचिंग सेंटर
विज्ञापन

बस्ती। गरीब और मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मंडल स्तर पर संचालित होने वाले निशुल्क प्रशिक्षण तथा कोचिंग का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 फरवरी को बसंत पंचमी पर करेंगे। कोचिंग कक्षाएं मेडिकल कॉलेज सभागार, एपीएन डिग्री कॉलेज तथा किसान डिग्री कॉलेज में चलाई जाएंगी।
इसमें संघ लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग तथा आईआईटी की परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।
मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर ने सभी प्रधानाचार्यों को इस कोचिंग में पढ़ाने वाले टीचर्स की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में मंगलवार की शाम तक उपलब्ध करा देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही कोचिंग में पढ़ने के लिए प्रतियोगी परीक्षा के मुताबिक विद्यार्थियों की सूची भी उपलब्ध कराने को कहा है। आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक में आयुक्त ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रशासन और प्रबंधन अकादमी की ओर से इस योजना का संचालन किया जाएगा। बजट की व्यवस्था समाज कल्याण विभाग से की जाएगी। सेंटर के संचालन के लिए मंडल स्तर पर एक समिति का गठन किया गया है, जिसमें उप निदेशक समाज कल्याण सदस्य समन्वयक तथा जिलाधिकारी, सीडीओ, डीएफओ, एसपी और अन्य अधिकारीगण सदस्य नामित किए गए हैं।
विज्ञापन

बैठक में डीएम आशुतोष निरंजन, सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, डीएफओ नवीन कुमार शाक्य, जेडी मनोज कुमार द्विवेदी, डीआईओएस डीएस यादव, प्रधानाचार्य शिव बहादुर सिंह, नीलम सिंह, नीलोफर उस्मानी, प्रगति यादव, शशिबाला श्रीवास्तव, यहिया खान, योगेश शुक्ला, दिनेश राम त्रिपाठी, डॉ. अशोक सिंह, मनोज सिंह, डॉ. रघुवेशमणि त्रिपाठी, दिग्विजय सिंह, राजेश श्रीवास्तव, डॉ. असलम सिद्दीकी, प्रदीप तिवारी, राधेश्याम, अरुण कुमार, मुकेश गुप्ता, अरविंद्र त्रिपाठी, रामनगीना यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य स्तर पर ई-लर्निंग कंटेंट प्लेटफार्म एक पोर्टल के रूप में बनाया जाएगा। इस पर विभिन्न अधिकारियों की ओर से परीक्षा की तैयारी संबंधी अनुभव साझा करते हुए वीडियो, पाठ्य सामग्री, पुस्तक आदि अपलोड किए जाएंगे। इस कार्य में ख्याति प्राप्त संस्थाओं का सहयोग भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed