फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Abhishek district topper, Atif second place

अभिषेक जिला टॉपर, अतीफ को दूसरा स्थान

Fri, 03 May 2019 01:29 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 03 May 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
Abhishek district topper, Atif second place
अभिषेक जिला टॉपर, अतीफ को दूसरा स्थान - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। सीबीएर्सई की 12वीं का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिया गया। इस परीक्षा में जिले के 23 मान्यता प्राप्त विद्यालयों के 1732 विद्यार्थी शामिल हुए थे। पांच केंद्रों पर हुई परीक्षा में 66 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी थी। परिणाम में सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग 98 फीसदी परिणाम के साथ अव्वल रहा है।
विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य के मुताबिक 96.40 प्रतिशत अंकों के साथ अभिषेक ने जिले में टॉप किया है। वहीं सेंट्रल एकेडमी के मो. अतीफ ने 96 प्रतिशत हासिल कर दूसरा स्थान  प्राप्त किया है। श्रीराम पब्लिक स्कूल की वैष्णवी श्रीवास्तव ने 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण  की किया है। सरस्वती विद्यामंदिर के अनमोल पांडेय 95.4, विशेष विश्वकर्मा ने 94.4 प्रतिशत अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्रधानाचार्य के मुताबिक बालिका वर्ग में प्रतीक्षा पांडेय 93.6, हर्षिता गुप्ता 93.4 व दीप्ति पांडेय 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय का नाम रोशन किया है। श्रीराम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य के मुताबिक वैष्णवी के अलावा अंकिता उपाध्याय 95, अनिमेष चौधरी 94, ऐमन अंसारी 94, मनीष 92, नूरसना 91, अवधेश चौधरी 90, सृष्टि सिंह 90 तथा महरोज ने 90 फीसदी अंकों के साथ विद्यालय का नाम रोशन    किया है। महर्षि विद्या मन्दिर प्राचार्य के मुताबिक अभिनव मिश्रा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। जो विद्यालय टॉपर है। प्राचार्य रोहित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय का रिजल्ट 70 प्रतिशत से अधिक रहा। अमित चौरसिया 64 प्रतिशत, अर्चिता पांडेय 62, तथा शुभम विश्वकर्मा 63 प्रतिशत के साथ -साथ अमन कुमार शाह, अनमोल, दीपेन्दु, जागृति, नोमान, रितुराज, रवि कसौधन, रवि राव ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की है। सिटी मांटेसरी सीनियर सेकेंड्री के इम्तियाज अहमद 89.9, दीपांजलि 87, निलेश त्रिपाठी 85.2, उमा महेश्वर तिवारी 82, आयुष श्रीवास्तव 82.3, कविता गुप्ता, 85, श्रुति मिश्रा 79.8, साक्षी मिश्रा 78.6, समग्र श्रीवास्तव 77, प्रीती गौड़ 71.2, आस्था श्रीवास्तव 73 और आदर्श कुमार 69 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय का मान बढ़ाया है। सेंट्रल एकेडमी में मो. आतिफ ने 96 प्रतिशत के साथ विशेष स्थान बनाया है। प्रधानाचार्य के मुताबिक कमरान अली 91.8 अंकों के साथ विद्यालय का नाम रोशन किया है। अमित यादव 86, सृष्टि श्रीवास्तव 85, अभिनव 82, अनूप चौरसिया 82, आर्शीखान 80, अंजलि 78, दिशा पांडेय 78, श्रेया द्विवेदी 79, अमित शर्मा 76, अपर्णा पांडेय 76 और आदर्श मिश्रा ने 76 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed