पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि के खिलाफ आप ने किया प्रदर्शन
बस्ती। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल के नेतृत्व में पेट्रोल-डीजल के मूल्य में वृद्धि को लेकर कार्यकर्ताओं ने महिला अस्पताल के समीप सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही पेट्रोल पंप पर पहुंचने वाले लोगों को फूल देकर उन्हें आप की नीतियों से अवगत कराया।
कुलदीप ने कहा कि पेट्रोल से भी महंगा डीजल हो गया है। कहा कि सरकार की मंशा साफ है, तेल कंपनियां रोज कीमतें बढ़ाकर अपना खजाना भर रही हैं। आम जनता, किसान व व्यापारी परेशान हैं। उन्होंने मांग की कि तत्काल प्रभाव से बढ़े हुए डीजल व पेट्रोल के दाम वापस लिए जाएं। इस दौरान शैलेंद्र गुप्ता, राहुल कुमार, केपी भारती, पप्पू कन्नौजिया, राजन चौधरी, साजिद अली, कमरूल हसन, सद्दाम हुसैन, रामप्रकाश पटेल, अमित, रामयज्ञ निषाद आदि मौजूद रहे।