फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   aap given gyapan

खामियों का लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची आम आदमी पार्टी

Mon, 26 Nov 2018 11:46 PM IST
basti
basti Updated Mon, 26 Nov 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
aap given gyapan
ज्ञापन सौंपते आप कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
बस्ती। स्वास्थ्य सेवाओं में खामियों को दूर करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंची। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। 
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल ने कहा कि मौजूदा सरकार में स्वास्थ्य संबंधी मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह से फेल हो गईं हैं। कहा कि पिछले दिनों जिले में हृदय रोग विशेषज्ञ न होने के चलते शिक्षक नेता की मौत हो गई। कहा कि दुर्भाग्य का विषय है कि बस्ती के किसी भी सरकारी अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। कहा कि जिला महिला अस्पताल में कई महीनों से अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा है, जिसके चलते यहां मरीजों को काफी असुविधा हो रही है। कहा कि मिनी पीजीआई के रूप में स्थापित ओपेक चिकित्सालय कैली में फिजीशियन तक नहीं है। कहा कि न तो अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सक हैं और न ही स्वास्थ्य कर्मी।  इस दौरान शैलेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, नरेंद्र प्रताप सिंह, गोविंद, अमानुल्लाह, एराकी, मंजूर अली, रामस्वारथ यादव, मनीष यादव, नूरूल हुआ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed