{"_id":"605234bd8ebc3e8d38234cde","slug":"aam-aadmi-party-workers-demonstrated-basti-news-gkp388736383","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन।
- फोटो : BASTI
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
बस्ती। जीएनसीटीजी एक्ट में बदलाव और अन्य मांगों को पूरा करने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शास्त्री चौक पर प्रदर्शन किया। उसके बाद रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। फिर डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद ने कहा कि केंद्र सरकार जीएनसीटीजी एक्ट में बदलाव कर दिल्ली की चुनी हुई सरकार के अधिकार को छीनना चाहती है। सरकार की इस अलोकतांत्रिक मंशा का देशव्यापी विरोध होगा। कहा कि केंद्र सरकार के इस कृत्य से लोकतंत्र का आत्मा चोटिल हुई है और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की भी अनदेखी हुई है।
इसके पहले पार्टी कार्यकर्ता शास्त्री चौक पर इकट्ठा हुए। वहां से सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रपति से ठोस पहल करने की मांग की। तिलकराम चौधरी ने कहा कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव से लेकर एमसीडी तक भाजपा का सूपड़ा साफ होता जा रहा है। भाजपा सिकुड़ती जा रही है और आम आदमी पार्टी का सभी राज्यों में तेजी से विस्तार हो रहा है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने के दौरान वीरेंद्र कसौधन, महिला विंग की अध्यक्ष किरन यादव, मीरा कठेरिया, चंद्रभान कन्नौजिया, जनकराज, पीसी पांडेय, उमेश शर्मा, मो. रफीक, सत्यनरायण, फिरदौस अहमद, परदेशी चौहान, इरशाद अली, सईद अख्तर, मुरली यादव, शिवप्रसाद चौधरी, चंदन तिवारी, शुभम कुमार, रोशन चौधरी, अभिषेक, अंकित, अविनाश शुक्ला, शेषनाथ चौधरी, सुनील पाल, करुणेश पाल आदि मौजूद रहे।