{"_id":"5a85d4af4f1c1b5e6e8b581f","slug":"aaganbadi-workers-protested0","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्करों ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी वर्करों ने निकाला कैंडल मार्च
basti
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय में वृद्धि सहित अन्य मांगों के समर्थन में बृहस्पतिवार को कैंडल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी 15 बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालयों में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष रतन बाला श्रीवास्तव ने केंद्र व प्रदेश की सरकारों पर महिला विरोधी होनेे का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि मांगों के समर्थन में गौर में आशा सिंह, पूनम सिंह, हर्रैया में रानी सिंह, सुमन लता त्रिपाठी, परशुरामपुर में कोकिला मिश्रा, ओम कांति, विक्रमजोत में ऊषा शर्मा, कुसलावती, दुबौलिया में चंद्र प्रभा यादव, अनीता सिंह, कप्तानगंज में इंद्रमती, बहादुरपुर में विमला देवी, शहर में अनीता पांडेय, नीलम श्रीवास्तव, सदर में मिथिलेश पांडेय, शैल कुमारी, रामनगर में सुनीता सिंह, रूधौली में कुसुम चौधरी की अगुवाई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया।
सांऊघाट प्रतिनिधि के मुताबिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सांऊघाट में उर्मिला त्रिपाठी, संतोषी की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाल कर सरकार विरोध नारे लगाए। इस मौके पर सुमनलता त्रिपाठी, ज्ञानमती, दुर्गावती, माया, अनीता, आशा, मालती, प्रभावती, भानमती, संगीता, माया, सुमन सिंह, तारा, उषा, शशिकला, राजमती, विद्यावती, विजय लक्ष्मी, मीना कुमारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
कुदरहा प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक अध्यक्ष सरला चौधरी की अगुवाई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाल कर नारेबाजी की। इस मौके पर मनसा मिश्रा, यशोदा, गिरजा, रेखा, पुष्प, सोनी, अरुणा पाल, पूनम सिंह, सुनीता, कमलावती, शांति देवी, शेषमति, इंदू मति और मनोरमा आदि मौजूद रहीं।
सल्टौआ प्रतिनिधि के मुताबिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरोज शुक्ला, नीलम शुक्ला की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाल कर बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। सुशीला, विमला, निर्मला, अखिलेश, चंद्रकली, गीता, शकुंतला, विंदा, सावित्री, गायत्री, संगीता, सुमन, किरन, अंजली आदि मौजूद रहीं।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ ममता दिवस का आयोजन
कप्तानगंज। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय कप्तानगंज के तहत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों पर बृहस्पतिवार को ममता दिवस मनाया गया। इस दौरान सोमा, बेलवाजोर, कठार जंगल, ओझागंज, कप्तानगंज, नकटीदेई, रानीपुर, रखिया आदि केंद्रों पर गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोषाहार के अलावा मौसमी फल देकर उन्हें स्वस्थ रहने के गुर बताए गए। इस दौरान उन्हें टीकाकरण से संबंधित जानकारियां भी दी गईं। जिला कार्यक्रम अधिकारी सावित्री और सीडीपीओ मिथिलेश बौद्ध ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। इस मौके पर मुख्य सेविका गीता सिंह, सावित्री चौधरी, सरस्वती, शिखा मिश्रा आदि मौजूद रहीं।