{"_id":"62a772cdd303f832774c60ec","slug":"aag-basti-news-gkp4402063199","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट-सर्किट से किराने की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट-सर्किट से किराने की दुकान में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शार्ट-सर्किट से किराने की दुकान में लगी आग
परशुरामपुर थाने के सिकंदरपुर कस्बे की घटना
ग्रामीणों की मदद से बुझी आग, सारा सामान जला
संवाद न्यूज
बस्ती। परशुरामपुर थाने के सिकंदरपुर कस्बे में काली माता मंदिर के पास स्थित किराने की दुकान में रविवार देर रात शार्ट-सर्किट से आग लग गई। दुकान के बाहर सो रहे दुकानदार के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। घटना में दुकान में रखा सामान जल गया। बताया जा रहा है कि आग शार्ट-सर्किट के चलते लगी। सिकंदरपुर कस्बा निवासी रवि सैनी ने करीब दो माह पूर्व किराने की दुकान खोली थी। इसी दुकान के पिछले हिस्से में दोना-पत्तल बनाने वाली मशीन भी लगा रखा है। रविवार रात दुकान बंद करने के बाद रवि दुकान के बाहर सोए हुए थे। रात करीब एक बजे अचानक दुकान के अंदर आग की लपटें दिखीं। यह देखते ही रवि के होश उड़ गए। उसने शोर मचाया तो आसपास के घरों से लोग भागकर पहुंचे। घटना में दुकान के अंदर रखा किराने का सामान, दोना-पत्तल आदि जलकर नष्ट हो गया।