{"_id":"65a81f9d516446ce76075c1a","slug":"aadhar-base-payment-could-not-be-made-to-2398-mnrega-workers-in-gaur-basti-news-c-207-1-sgkp1006-10233-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा : गौर में 2398 मनरेगा श्रमिकों का नहीं हो पाया आधार बेस पेमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा : गौर में 2398 मनरेगा श्रमिकों का नहीं हो पाया आधार बेस पेमेंट
Thu, 18 Jan 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 18 Jan 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
गौर। मनरेगा योजनांतर्गत गांवों में विकास कार्यों को मनरेगा श्रमिकों की ओर से कराया जाता है। जिसका भुगतान श्रमिकों के खाते में भेजा जाता है, लेकिन अभी तक गौर ब्लाॅक के 108 ग्राम पंचायत में 2398 मनरेगा श्रमिकों का (एबीपीएस) आधार बेस पेमेंट नहीं हो पाया है। इसको लेकर उपयुक्त श्रम रोजगार जिला ग्राम विकास अभिकरण संजय शर्मा ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।
उपयुक्त श्रम रोजगार संजय शर्मा ने गौर बीडीओ को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि जिन श्रमिकों के आधार अभी तक एबीपीएस नहीं हुआ है। इससे सरकार की महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना का भुगतान श्रमिकों के बैंक खाते में आधार बेस पेमेंट हो सके। गौर ब्लाॅक में कुल 39,386 मनरेगा जॉब कार्ड धारक हैं। इसमें 2398 मनरेगा श्रमिकों का आधार बैंकों से एबीपीएस नहीं हो पाया है। इससे भुगतान में समस्या होती है।
उपयुक्त श्रम रोजगार संजय शर्मा ने बताया कि इसी तरह जिले के बनकटी कुदरहा, साऊंघाट, रुधौली, बहादुरपुर, दुबौलिया ब्लॉक में भी बड़ी संख्या में मनरेगा श्रमिकों के आधार एबीपीएस अभी तक नहीं हो पाए हैं। ऐसी दशा में उन ब्लॉकों के बीडीओ को भी पत्र भेजकर शीघ्र आधार बेस पेमेंट प्रकिया शुरू कराने का सख्त निर्देश दिया गया है।