फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Aadhaar work stalled in Saltoa post office

Basti News: सल्टौआ डाकघर में आधार का काम ठप

Tue, 07 Jan 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 07 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar work stalled in Saltoa post office
बस्ती। सल्टौआ उप डाकघर में तकनीकी खराबी के चलते एक सप्ताह से आधार कार्ड बनाने और उसमें संशोधन संबंधित कार्य ठप है। इस समय फार्मर रजिस्ट्री, राशन कार्ड में ई केवाईसी, पेंशन ई-केवाईसी का काम चल रहा है। सभी में अपडेटेड आधार कार्ड होना आवश्यक है। ऐसे में जरूरतमंदों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। गोरखर गांव के फूलचंद राजभर का कहना है कि आधार अपडेट न रहने से फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। डाकघर से सही उत्तर नहीं मिलता। औड़जंगल गांव के जय प्रकाश का कहना है कि बच्चों का आधार में अंगूठा अपडेट नहीं है। ऐसे में राशन कार्ड में नाम नहीं जुड़ पा रहा है। एसडीएम भानपुर आशुतोष तिवारी का कहना है डाक विभाग को इसके लिए निर्देशित किया जाएगा। संवादज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed