फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a youth who was absconding from thi police station was caught

थाने से फरार युवक को पुलिस ने पकड़ा

Mon, 29 Jun 2020 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
a youth who was absconding from thi police station was caught
थाने से फरार युवक को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। चोरी में संदिग्ध समझकर छावनी थाने पर पकड़कर रविवार की रात पूछताछ के लिए लाया गया एक युवक हिरासत से भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने खम्हरिया गांव के पास घेरकर उसे पकड़ा लिया।

प्रभारी निरीक्षक सौदागर राय ने बताया कि रविवार को दो युवकों को हिरासत में लिया गया था, उनसे पूछताछ की जा रही है। छावनी कस्बे में रविवार की रात करीब 11 बजे आधा दर्जन पुलिसकर्मी एक युवक को दौड़ाते नजर आए। छावनी पुलिस ने रविवार की रात दोनों को एक स्कूल के पास से रामजानकी मार्ग पर पकड़ा था। दोनों के कब्जे से लोहे की शीट काटने वाली एक कैंची बरामद हुई है। थाने पर ले जाने के बाद उनमें में से एक संदिग्ध पुलिस को चकमा देकर दीवार फांदकर भाग निकला। स्थानीय लोग कुछ समझ नहीं पाए। इस बीच भाग रहे युवक को खम्हरिया गांव के पास बाइक से पीछा कर रहे एसआई मुकुंद त्रिपाठी व सिपाही जय हिंद ने पकड़ लिया। छावनी में दो दिन पहले एक ही रात में तेरह दुकानों का ताला टूटने के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। पुलिस वारदात के पर्दाफाश में जुटी है। पकड़े गए संदिग्ध युवकों के बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed