{"_id":"65e61f9f8510c90fbf0713e4","slug":"a-youth-going-to-mumbai-was-robbed-after-giving-him-intoxicated-water-basti-news-c-207-1-sgkp1002-112420-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मुंबई जा रहे युवक को नशीला पानी पिलाकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मुंबई जा रहे युवक को नशीला पानी पिलाकर लूटा
Tue, 05 Mar 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। ट्रेन से मुंबई जा रहे युवक को बदमाशों ने पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर मोबाइल फोन और नकदी लूट लिया। मनकापुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से नीचे फेंक कर फरार हो गए। होश आने पर युवक ने घरवालों को सूचना दी। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज क्षेत्र के पटखौली बाबू निवासी अमित कुमार प्रजापति मुंबई में टाइल्स लगाने का काम करता है। रविवार शाम को कुशीनगर एक्सप्रेस से मुंबई जाते समय टिनिच और गौर रेलवे स्टेशन के बीच चार बदमाश बगल में बैठे गए। अमित के अनुसार, बदमाश उससे बातचीत करने लगे। इसके बाद नशीला पानी पिला दिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसके बाद बदमाश जेब में रखा मोबाइल फोन और 2000 नकदी भी छीन लिए।
विरोध करने पर मारपीट कर मनकापुर रेलवे स्टेशन के पास फेंक दिया। रात एक बजे होश आने पर उसने घटना की सूचना जीआरपी मनकापुर को दी। लेकिन जीआरपी पुलिस ने मामले की सुनवाई नहीं की। इसके बाद अमित ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन रात में मनकापुर जाकर अमित को घर ले आए और अस्पताल ले गए। जीआरपी प्रभारी गोंडा हरिवंश यादव ने बताया कि मामले की कोई सूचना नहीं मिली है। फिर भी जांच की जा रही है।