{"_id":"60c399aa8ebc3ea5dd03b5cf","slug":"a-youth-fell-in-well-died-basti-news-gkp3977496112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में गिरने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुएं में गिरने से युवक की मौत
पंप सेट से पानी निकालने के बाद निकाला जा सका बाहर, तब तक हो गई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के ठोकवा गांव निवासी 22 वर्षीय युवक शुक्रवार को सुबह लगभग दस बजे अपने घर के सामने स्थित कुएं में गिर गया। इससे युवक की मौत हो गई। परिवार ने बताया कि दीपू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
थाना क्षेत्र के ठोकवा गांव निवासी दीपक कुमार उर्फ दीपू उम्र 22 वर्ष को लोगों ने अचानक कुएं में गिरते देखा। लोगों ने गुहार लगाई तो गांव के काफी लोग इकट्ठा हो गए। उनको बचाने के लिए प्रयास तो किया, लेकिन कुएं में पानी अधिक होने की वजह से कोई भी गोता लगाकर डूबे दीपू को नहीं बचा पाया। ग्रामीणों ने कुएं में पंप सेट लगाकर पानी बाहर निकलने के बाद दीपू को बाहर निकाला, मगर तब तक मौत हो चुकी थी। परिवार ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, उसका इलाज भी गोरखपुर से चल रहा था। मौके पर पहुंचे लालगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष मुकुन्द त्रिपाठी ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।