{"_id":"691f735294e13fb0bf04a90a","slug":"a-young-man-was-shot-dead-after-being-called-to-ask-for-directions-basti-news-c-207-1-sgkp1006-148106-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रास्ता पूछने के लिए बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रास्ता पूछने के लिए बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या
Fri, 21 Nov 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल अनीस
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के बेदीपुर गांव के 28 वर्षीय अनीस की बृहस्पतिवार की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि गांव के बाजार से लाैट रहे अनीस को बाइक सवार दो युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने रोका और सिर में गोली मार दी। उसे अयोध्या मेडिकल काॅलेज ले जाया गया जहां इलाज के दाैरान कुछ ही देर में माैत हो गई।
जानकारी के अनुसार परशुरामपुर थानाक्षेत्र के बेदीपुर गांव निवासी समसुद्दीन के बेटे अनीस की शादी बीते 13 नवंबर को गोंडा जिले के खोड़ारे थानाक्षेत्र के डफल डिहवा गांव में हुई थी। वारदात को हफ्तेभर पहले हुए इस रिश्ते से जोड़कर भी देखा जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार की शाम अनीस किसी काम से गांव के पास की बाजार में गया हुआ था। शाम करीब आठ बजे वह बाजार से पैदल घर लाैट रहा रहा था।
अनीस घर से करीब डेढ़ सौ मीटर पहले तक पहुंचा था कि इसी बच एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे रास्ता पूछने के बहाने उसे रोका और सिर में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास लोग दौड़े लेकिन तब तक बाइक सवार असलहा लहराते हुए भाग निकले। जानकारी के बाद परिवार के लोग भी भागकर वारदात स्थल पर पहुंचे। इस बीच किसी ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल अनीस को अयोध्या के दर्शन नगर मेडिकल काॅलेज ले जाया गया। मेडिकल काॅलेज में इलाज शुरू होने के कुछ देर बार ही अनीस ने दम तोड़ दिया। वहीं, मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने बाइक सवारों की पहचान के लिए वारदात स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है।
वारदात हफ्तेभर पहले हुई शादी से जोड़कर देखी जा रही है। सीओ हर्रैया संजय सिंह ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में परिवार वालों ने अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।