फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A young man was murdered by slitting his throat in Rampur Revati of Basti, death- case registered

Basti News: रामपुर रेवटी में युवक की गला रेतकर हत्या- कटे गले को लेकर कैसे पहुंचा पिता के पास, जानें

Sat, 04 May 2024 10:50 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 04 May 2024 10:50 AM IST
विज्ञापन
A young man was murdered by slitting his throat in Rampur Revati of Basti, death- case registered
मृतक हरिकांत मद्धेशिया की फाइल फोटो, घटनास्थल पर निरीक्षण करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के रामपुर रेवटी में देर रात 35 वर्षीय हरिकांत मद्धेशिया पुत्र भाष्कर मद्धेशिया की अज्ञात बदमाशों ने गला रेत कर हत्या कर दी। युवक फेरी का काम करता था। देर रात उसकी मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद वह घर से निकल गया।

विज्ञापन


वहां बदमाशों ने इसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर हाथ बांध दिया और गला रेत कर भाग गए। घटना के बाद किसी तरह युवक अपने घर पहुंचा और पिता को जगाने लगा। पिता ने उठकर अपने बेटे की हालत देखी तो वह घबरा गए। उसे लेकर तत्काल परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी गंभीर स्थिति देख चिकित्सक ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जब तक परिवार के लोग उसे लेकर जाते तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करने में जुटी है। मौके पर एएसपी ओपी सिंह, सीओ विनय चौहान व फोरेंसिक टीम जमी हुई है। एएसपी ने कहा कि यह घटना हत्या की है। इसमें पुलिस को तमाम क्लू मिल गए हैं। हत्यारोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed