फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A young man jumped into the Saryu River and was rescued by the SDRF.

Basti News: सरयू में युवक ने लगाई छलांग, एसडीआरएफ ने बचाया

Fri, 19 Sep 2025 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
A young man jumped into the Saryu River and was rescued by the SDRF.
बहादुरपुर। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे कलवारी-टांडा पुल पर एक युवक ने बाइक रोककर सरयू नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद पुल पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर तट पर तैनात एसडीआरएफ के जवान तुरंत सक्रिय हो गए और करीब पांच सौ मीटर दूर नदी में संघर्ष कर रहे युवक को बाहर निकाल लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने पहले अपना नाम बताने से इनकार किया, लेकिन काफी समझाने-बुझाने के बाद उसने अपना नाम वीरेंद्र कुमार (25 वर्ष) पुत्र बाबूराम, निवासी चकदहा थाना कलवारी बताया।

उपनिरीक्षक सौरभ सिंह ने बताया कि उनकी टीम इन दिनों दुबौलिया थाना क्षेत्र में बाढ़ प्रबंधन को लेकर कैंप कर रही है। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप ने बताया कि युवक मानसिक उलझन में था। उसके पिता बाबूराम के अनुसार, वीरेंद्र की तबीयत लंबे समय से खराब है, और उसका इलाज चल रहा है। पहले वह मुंबई में रहता था। युवक को नदी से बाहर निकालने में चौकी माझाखुर्द पर तैनात दीवान विपिन भट्ट और आरक्षी अमन यादव ने भी अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed