फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A young man died of electrocution while cutting tree branches.

Basti News: पेड़ की टहनियां काटते समय करंट लगने से युवक की माैत

Tue, 22 Sep 2026 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
A young man died of electrocution while cutting tree branches.
इरफान। (फाइल फोटो)
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव के सूरतगढ़ मौजे में सोमवार दोपहर पेड़ की टहनियां काटते समय 11 केवी बिजली तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पिपरिया गांव निवासी इरफान अली (26) पुत्र तैयब अली सोमवार दोपहर गांव के पश्चिम स्थित सूरतगढ़ मौजे में एक व्यक्ति के बुलाने पर पहुंचे थे। वह पेड़ पर चढ़कर टहनियां काट रहे थे। इसी दौरान पेड़ की डाली के ऊपर से गुजर रहे 11 केवी के विद्युत तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर पड़े।
विज्ञापन

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में पीएचसी सल्टौआ ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी शबनम, बेटियां नजराना, नाजरीन और रेशमा, मां शरीफुन्निशा, पिता तैयब, भाई महबूब व मकबूल और बहन सलमा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक वॉल्टरगंज ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि पूछताछ में परिजनों ने आरोप लगाया है कि सूरतगढ़ गांव का एक व्यक्ति इरफान को यह कहकर बुलाकर ले गया था कि पेड़ पर काम करने के दौरान विद्युत आपूर्ति बंद करा दी जाएगी।
आरोप है कि बिजली आपूर्ति बंद नहीं कराई गई, जिससे इरफान हादसे का शिकार हो गए। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उधर, ग्रामीणों ने क्षेत्र में कई स्थानों पर हाईटेंशन विद्युत तारों के ढीले और नीचे लटकने की शिकायत की है। उनका कहना है कि तारों की स्थिति से हादसे का खतरा बना रहता है। उपखंड अधिकारी सुनील यादव ने बताया कि मौके पर टीम भेजी गई है और ढीले तारों को ऊपर कराने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed