{"_id":"688e6e2c7669de00990f4395","slug":"a-young-man-died-due-to-electric-shock-while-repairing-a-fan-basti-news-c-7-1-gkp1014-1024855-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पंखा ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पंखा ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत
Sun, 03 Aug 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। बसदेवा कुंवर गांव में शुक्रवार शाम को पैडेस्टल पंखा ठीक करते समय कन्हैयालाल (38) करंट लगने से झुलस गए। गंभीर हालत में परिजन इलाज के लिए सीएचसी ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया। अयोध्या मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी सुमित्रा व दो नाबालिग पुत्रियां व एक बेटे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सभी का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव के लोग सहमे हैं। संवाद