{"_id":"6172f3b76761f477067879a6","slug":"a-yongman-was-died-in-suspence-condition-basti-news-gkp413842640","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
- बंद कमरे में फंदे से लटका मिला शव
- नगर थाने के अगई भगाड़ गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के अगईभगाड़ में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि कलह से ऊबकर युवक ने छत की कुंडी से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। परिवार व गांव के लोग दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो उन्हें जानकारी हुई। नगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल का फोरेंसिक टीम ने भी निरीक्षण किया।
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम अगईभगाड़ निवासी 22 वर्षीय विनोद कुमार घर पर अपनी पत्नी संगीता के साथ अकेले रहते थे। उनके पिता दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी कर किसी तरह से परिवार का खर्च चलाते हैं। विनोद की माता सुमन देवी का पहले ही देहांत हो चुका है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात लगभग 10 बजे विनोद कुमार का अपनी पत्नी संगीता से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। उसके बाद विनोद अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। सुबह जब पत्नी जगाने के लिए गयी तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इसी बीच गांव के अन्य लोग भी जमा हो गए और दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो विनोद का शव छत के कुंडी के सहारे प्लास्टिक की रस्सी में लटका मिला। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना नगर पुलिस को दे दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी नगर बाबू लाल व उप निरीक्षक शशि शेखर सिंह टीम के साथ पहुंच गए। थाना प्रभारी ने बताया पीएम रिपोट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। जांच शुरू कर दी गई है।
----------
पांच माह पूर्व हुई थी विनोद की शादी
अगई भगाड़ निवासी विनोद की शादी बीते जून माह में दुबौलिया थाना क्षेत्र के सरवनपुर निवासी संतराम की पुत्री संगीता के साथ हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक विनोद नशे का आदी था और उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था। जिसका उपचार बस्ती में चल रहा था। आए दिन पति-पत्नी में विवाद होता था। थाना प्रभारी नगर बाबू लाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।