Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A vibrant display of folk faith at Chhath ghats... prayers for prosperity offered to the Sun.

Basti News: छठ घाटों पर लोक आस्था की छटा...सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी समृद्धि

Mon, 16 Nov 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
A vibrant display of folk faith at Chhath ghats... prayers for prosperity offered to the Sun.
अमहट घाट पर छठ पूजा पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने पहुंची महिलाएं संवाद
बस्ती। छठ महापर्व पर रविवार को घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दिनभर तैयारियों के बाद शाम को महिलाओं ने शहर के अमहट और निर्मलीकुंड सहित विभिन्न घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। परिवार की सुख-समृद्धि, संतान के मंगलमय जीवन और दीर्घायु की कामना की। छठ मइया के जयकारों और पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

सुबह से ही छठ घाटों पर साफ-सफाई, वेदी सजाने और रोशनी की व्यवस्था का सिलसिला चलता रहा। शाम चार बजे के बाद व्रती महिलाओं के साथ परिवार के सदस्य पूजा सामग्री से सजी डलिया और दउरी लेकर घाटों पर पहुंचने लगे।
विज्ञापन

सज-धज कर पहुंचीं महिलाओं ने वेदियों पर दीप जलाकर पूजा-अर्चना की। बांस की बहंगी, फल, ठेकुआ और अन्य प्रसाद सामग्री से सजे पूजा स्थल पर्व की पारंपरिक छटा बिखेर रहे थे। सूर्यास्त का समय नजदीक आते ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर कच्चे सूत से जुड़े पात्रों और पूजा सामग्री के साथ सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। इस दौरान परिवार के सदस्य भी पूजा में शामिल रहे। घाटों पर जलते दीपों और रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। अब सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाएं पारण कर 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा करेंगी। अमहट और निर्मलीकुंड पर दिखी आस्था की भव्यता : शहर के अमहट घाट पर कुआनो नदी के तट पर हजारों श्रद्धालु जुटे। अर्घ्य देने के लिए व्रती महिलाओं की लंबी कतार लगी रही। वहीं निर्मलीकुंड परिसर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। दोनों स्थानों पर छठ के पारंपरिक भोजपुरी गीत गूंजते रहे। निर्मलीकुंड में भोजपुरी कलाकारों ने पूजा गीत प्रस्तुत किए। गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पर्व को लेकर उत्साह दिखा। घाटों पर उमड़ी भीड़ और सामूहिक पूजा ने छठ की लोक परंपरा और सामाजिक एकजुटता की झलक पेश की। लोहदर पोखरे समेत छठ घाटों पर उमड़े श्रद्धालु : मुंडेरवा। नगर पंचायत मुंडेरवा के लोहदर पोखरे, बोदवल ताल और बड़डाड़ पोखरे सहित अन्य छठ घाटों पर रविवार को उमड़े श्रद्धालु उमड़ पड़े। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। सजे सूप में फल, ठेकुआ, नारियल, गन्ना और केला सहित पारंपरिक पूजन सामग्री आकर्षण का केंद्र रही।
छठी मइया के गीतों और दीपों की रोशनी से घाट भक्तिमय हो उठे। परिवार के सदस्यों ने पूजा में सहयोग किया। व्रतियों ने संतान की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा। विक्रमजोत घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ : विक्रमजोत। छठ महापर्व पर रविवार शाम विक्रमजोत क्षेत्र के रामरेखा और सरयू नदी सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

रामरेखा नदी, सरयू नदी के ठोकर नंबर दस, सरसंडा, नटौवा, सीतारामपुर, बाघानाला, केशवपुर और मखौड़ाधाम सहित दर्जनभर से अधिक घाटों पर छठ पूजा हुई। छठ गीतों से घाटों का माहौल भक्तिमय रहा।

अमहट घाट पर छठ पूजा पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने पहुंची महिलाएं संवाद

अमहट घाट पर छठ पूजा पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने पहुंची महिलाएं संवाद

अमहट घाट पर छठ पूजा पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने पहुंची महिलाएं संवाद

अमहट घाट पर छठ पूजा पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने पहुंची महिलाएं संवाद

अमहट घाट पर छठ पूजा पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने पहुंची महिलाएं संवाद

अमहट घाट पर छठ पूजा पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने पहुंची महिलाएं संवाद

अमहट घाट पर छठ पूजा पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने पहुंची महिलाएं संवाद

अमहट घाट पर छठ पूजा पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने पहुंची महिलाएं संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed