फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A team of 15 players was formed for the Kabaddi competition.

Basti News: कबड्डी प्रतियोगिता लिए 15 खिलाड़ियों की टीम बनी

Wed, 29 Oct 2025 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 29 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
A team of 15 players was formed for the Kabaddi competition.
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में मंगलवार को कबड्डी खिलाड़ियों की मंडल स्तरीय टीम का चयन किया गया। अंतिम सूची देर शाम तक फाइनल नहीं हो पाई। क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। सूची अगले दिन जारी कर दी जाएगी। सुबह दस बजे से ही बस्ती और संतकबीरनगर के कबड्डी खिलाड़ी स्टेडियम में एकत्र हो गए। कोच ने अलग-अलग टीम बनाकर चयन ट्रायल कबड्डी का खेल कराया। इसमें खिलाड़ियों ने पूरे दमखम से कबड्डी में निपुणता दिखाने की कोशिश की। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कोच ने चिह्नित भी किया। क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि मंडलीय टीम में 15 खिलाड़ियों की टीम तैयार की गई है। इसमें शामिल लोगों का नाम अगले दिन बुधवार को सार्वजनिक किया जाएगा। यह सभी खिलाड़ी 30 से एक नवंबर तक कुशीनगर जिला खेल कार्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। कबड्डी कोच को चयनित खिलाड़ियों को लेकर कुशीनगर समय से पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed