{"_id":"656e22072932c673d80e1d39","slug":"a-stream-of-nectar-worth-rs-2352-crore-will-flow-in-4117-houses-of-kaptanganj-basti-news-c-207-1-sgkp1006-7895-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कप्तानगंज के 4117 घरों में 23.52 कराेड़ से बहेगी अमृत की धारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कप्तानगंज के 4117 घरों में 23.52 कराेड़ से बहेगी अमृत की धारा
Tue, 05 Dec 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। अब तक निजी चापाकल से पेयजल की जरूरत पूरी करने वाले नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है। जिले की नई नगर पंचायत कप्तानगंज में नगरीय जल निगम ने पेयजल आपूर्ति के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कर दिया है। बहुत जल्द इस नगर पंचायत के 15 वार्डों के 4117 घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए बेहतर इंतजाम हो जाएगा। इसके लिए कप्तानगंज को छह जोन में बांटा गया है। यहां शुद्ध पानी पहुंचाने क लिए छह ट्यूबवेल स्थापित किए जाएंगे।
नई नगर पंचायतों में लगभग 25-25 करोड़ व नगर पालिका परिषदों में 50 करोड़ रुपए से जलापूर्ति की व्यवस्था बनाई जा रही है। नगरीय जलनिगम ने अमृत दो फेज के तहत नई नगर पंचायत कप्तानगंज के लिए भी शासन से 23.52 करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृत करवाया था। जिसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर बोरिंग कार्य शुरू कर दिया गया है और कार्यदायी फर्म जल्द ही इंजीनियरों की देखरेख में कार्य पूरा कर जलापूर्ति चालू कर देगी।
कप्तानगंज में परियोजना के तहत किए जाएंगे यह कार्य
नगरीय जलनिगम के सहायक अभियंता ओपी चौधरी व विवेक मौर्य के अनुसार कप्तानगंज नगर पंचायत के 15 वार्डों को छह जोन में बांटा गया है। जिसकी कुल आबादी 2011 की जनगणना के अनुसार 20054 पाई गई है। वहीं 2025 तक इसकी आबादी 26460 होने का अनुमान है। इस बड़ी आबादी को ध्यान में रखकर पूरी परियोजना तैयार की गई है। बताया कि परियोजना के तहत वाटर हेड टैंक, ट्यूबवेल, स्टॉफ क्वार्टर व चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। कुल छह जोन में दो जोन को बस्ती-लखनऊ फोरलेन से दक्षिण रखा गया है, जबकि चार जोन को फोरलेन के उत्तरी हिस्से में शामिल किया गया है। परियोजना के तहत जहां छह ट्यूबवेल, पांच वाटर हेड टैंक व 14.82 किमी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। बताया कि जोन एक में 350 किलोलीटर की क्षमता वाले पुराने वाटर हेड टैंक को रखा गया है। वहीं जोन दो में 200 किलोलीटर के 20 मीटर ऊंचे, जोन तीन में 400 केएल व 20 मीटर ऊंचे, जोन चार में 850 केएल व 20 मीटर ऊंचे व जोन पांच में 450 केएल व 22 मीटर ऊंचे वाटर हेड टैंक के अलावा जोन छह में 300 केएल व 20 मीटर ऊंचे वाटर हेड टैंक का निर्माण किया जाएगा। बताया कि गुणवत्ता को ध्यान में रखकर बेहतर पाइपलाइन डाली जाएगी ताकि लंबे समय तक लीकेज की समस्या नहीं आए।
विज्ञापन
जल्द पूरा होगा परियोजना का कार्य
नगरीय जलनिगम बस्ती व सिद्धार्थनगर के अधिशासी अभियंता रेहान फारुकी ने बताया कि कप्तानगंज में जलापूर्ति परियोजना का कार्य शुरू हो गया है। गुणवत्ता से काम पूरा करने के लिए सहायक अभियंता ओपी चौधरी व साइट इंजीनियर विवेक मौर्य को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।