{"_id":"699376bbdc3a35f3ce037ef0","slug":"a-spark-from-a-tv-caused-a-fire-basti-news-c-207-1-bst1006-153362-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: टीवी से निकली चिंगारी से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: टीवी से निकली चिंगारी से लगी आग
विज्ञापन
बस्ती। शहर के बभनगांवा मोहल्ले में सोमवार की दोपहर में एक घर में टीवी से आग लग गई। आग लगने से बेटी की शादी के लिए रखा दहेज का सामान, पंखे, बिस्तर और कुछ नकदी जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के बभनगांवा निवासी पप्पू शर्मा के घर में हुई। दोपहर के समय पप्पू शर्मा की पत्नी मीना घर में अकेली थीं, जबकि उनकी बेटी किसी काम से बाहर गई थी। मीना ने बताया कि जैसे ही उन्होंने टीवी चलाने के लिए स्विच ऑन किया, उसमें से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही क्षणों में तेज चिंगारी के साथ आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे कमरे में फैल गई।
आग की लपटें उठतीं देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। इसके बावजूद आग तेजी से फैलती रही। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया।