फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A soldier killed his wife 17 days after marriage

Basti News: सिपाही ने शादी के 17 दिन बाद कर दी पत्नी की हत्या

Wed, 13 Aug 2025 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
A soldier killed his wife 17 days after marriage
- गोरखपुर का रहने वाला है डीसीआरबी में तैनात आरोपी सिपाही
विज्ञापन

- ढाई साल लिव इन में रहने के बाद 27 जुलाई को की थी शादी


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। डीसीआरबी में तैनात सिपाही गामा निषाद ने रविवार की रात सब्जी काटने वाले चाकू से गोदकर पत्नी माया गोंड की हत्या कर दी। गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र के तरकुलही के रहने वाले गामा और मुंडेरवा क्षेत्र के पकरीचंदा दूबे गांव की रहने वाली माया ने ढाई साल तक लिव इन में रहने के बाद बीती 27 जुलाई को शादी की थी। शादी के बाद दोनों में विवाद चल रहा था। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी गामा को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी अभिनंदन ने बताया कि माया करीब तीन वर्ष से न्यायालय में आउटसोर्स पर कंप्यूटर ऑपरेटर थीं। विभागीय कार्य से वहां जनपदीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (डीसीआरबी) में तैनात सिपाही गामा निषाद का आना-जाना था। नजदीकियां बढ़ने पर दोनों करीब ढाई वर्ष तक लिव इन में रहे। अब गामा शादी करने से टालमटोल कर रहा था। बताया जा रहा है कि माया और उसके परिवार के लोगों के दबाव बनाने पर 27 जुलाई को गामा ने कोर्ट मैरिज की। बाद में दोनों ने गायत्री मंदिर में भी सात फेरे लिए और कोतवाली क्षेत्र के भुअर निरंजनपुर मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर रहने लगे।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे दोनों में विवाद हुआ। गामा ने चाकू से माया के पेट में इतने वार किए कि आंत बाहर आ गई। वह चाकू माया के पेट में ही छोड़कर भागने लगा। इस बीच आसपास के लोग पहुंचे और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद गामा ने कमरा अंदर से बंद करके पुलिस को सूचना दी। टीम के साथ पहुंचे कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने उसे हिरासत में ले लिया। माया के पिता गिरधारी लाल गौड़ की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गामा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed