फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A procession was taken out in the city on the occasion of Parshuram's birth anniversary

Basti News: परशुराम जन्मोत्सव पर शहर में निकाली गई शोभायात्रा

Wed, 30 Apr 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 30 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
A procession was taken out in the city on the occasion of Parshuram's birth anniversary
बस्ती। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पांडेय के नेतृत्व में किसान डिग्री कॉलेज से गांधी नगर, रोडवेज होते हुए मालवीय मार्ग तक शोभायात्रा निकाली गई। ब्राह्मण महासभा परिसर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला, शंभू नाथ मिश्र, डॉ. वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी आदि ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भगवान परशुराम का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ था। आतताइयों के नाश और धर्म की स्थापना ही भगवान परशुराम के जीवन का उद्देश्य था। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नवयुवकों को भगवान परशुराम के पदचिह्नों का अनुसरण करने की आवश्यकता है। हमें शस्त्र और शास्त्र दोनों लेकर चलने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय महामंत्री शंभू नाथ मिश्र ने कहा कि हम ब्राह्मण भगवान परशुराम के अंश हैं। यदि हम शास्त्रों के अनुसार अपने धर्म पर हैं तो हम श्रेष्ठ हैं। हमारे पूर्वजों ने हमेशा समाज का मार्गदर्शन किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed