{"_id":"68ed5b56f2f8a02ea80efc85","slug":"a-poignant-enactment-of-sitas-abduction-leaves-the-audience-emotional-basti-news-c-207-1-sgkp1006-145738-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सीता हरण का मार्मिक मंचन, दर्शक भावविभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सीता हरण का मार्मिक मंचन, दर्शक भावविभोर
Tue, 14 Oct 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
छावनी। पूरेदीवान में रामलीला के छठे दिन रविवार को सीता हरण के मार्मिक मंचन से लोग भावविभोर हो गए। हर किसी की आंखें छलक आईं।
मंचन की शुरुआत राम, सीता और लक्ष्मण के चित्रकूट स्थित अत्रि मुनि आश्रम में आगमन से हुई। माता अनुसुइया ने सीता माता को नारी धर्म का उपदेश दिया और उन्हें दिव्य वस्त्र व आभूषण प्रदान किए। इसके बाद तीनों पंचवटी की ओर प्रस्थान करते हैं। पंचवटी में राम और लक्ष्मण की मुलाकात सूर्पणखा से होती है। राम को देखकर मोहित सूर्पणखा विवाह का प्रस्ताव रखती है, जिसे भगवान राम ठुकरा देते हैं। क्रोध में आकर सूर्पणखा ने सीता माता पर हमला किया, लेकिन लक्ष्मण जी ने उसकी नाक-कान काट दी।
अपमानित सूर्पणखा यह बात अपने भाई रावण को बताती है। रावण अपने बहन के अपमान का बदला लेने के लिए षड्यंत्र रचता है। राम-लक्ष्मण को बहकाने के लिए मारीच स्वर्ण मृग का रूप धारण करता है। राम लक्ष्मण उसके पीछे जाते हैं और इस दौरान रावण छलपूर्वक माता सीता का हरण कर लेता है। सीता माता के विलाप को देखकर दर्शक भावुक हो गए। इस मार्मिक मौके पर हरकिशन चौरसिया, राजकिशोर चौरसिया, नरसिंह यादव, सत्यनारायण पांडेय, मोहित, रोहित, जितेंद्र जयसवाल, हरि भजन, बलराम गुप्ता, बबलू पांडेय, जोखू पांडेय सुनील चौरसिया, रवि चौरसिया, पंकज चौरसिया, राम प्रताप यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।