{"_id":"6af4d7cda5fdfe9bfb094cc1","slug":"a-pledge-for-social-unity-was-taken-during-chitragupta-puja-basti-news-c-207-1-bst1005-171501-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चित्रगुप्त पूजा में समाज की एकता का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चित्रगुप्त पूजा में समाज की एकता का लिया संकल्प
विज्ञापन
रुधौली। कायस्थ परिवार मुड़ियार की ओर से नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड में भगवान श्री चित्रगुप्त की सामूहिक पूजा-अर्चना एवं कलम पूजन का आयोजन किया गया। समाज की एकता का संकल्प लिया गया। बस्ती विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव के आवास पर कार्यक्रम हुआ। कायस्थ समाज के लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि, एकता और कल्याण की कामना की।
सामूहिक कलम पूजा के माध्यम से ज्ञान, शिक्षा, लेखनी और संस्कारों के महत्व को रेखांकित किया गया। साथ ही नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का संकल्प लिया गया। राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त आस्था, ज्ञान और लेखनी के आराध्य हैं। सामूहिक पूजा का उद्देश्य समाज को एकजुट करने के साथ आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करना है।
डॉ. नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि कलम ज्ञान, शिक्षा, विवेक और सकारात्मक विचारों का प्रतीक है। भगवान चित्रगुप्त जी के आदर्शों को आत्मसात कर सत्य और न्याय के मार्ग पर चलना चाहिए। धर्मेंद्र श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव हीरू ने कहा कि कायस्थ समाज की पहचान शिक्षा, ज्ञान और संस्कारों से रही है। अपनी संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण करना सभी का दायित्व है।
विज्ञापन
राकेश श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, अनमोल श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, स्वप्निल श्रीवास्तव, दीक्षांत नवीन और पवन वर्मा मौजूद रहे। संवाद