फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A pickpocket stole 10 thousand rupees from a woman sitting in a shop

Basti News: दुकान में बैठी महिला केे 10 हजार ले उड़ा उचक्का

Mon, 14 Apr 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 14 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
A pickpocket stole 10 thousand rupees from a woman sitting in a shop
महादेवा (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा बाजार में महुली मार्ग पर स्थित हार्डवेयर की दुकान पर बैठी महिला का दस हजार रुपये उचक्का ले उड़ा। जब तक महिला कुछ समझ पाती वह भाग निकला।
विज्ञापन

महादेवा बाजार की शकुंतला देवी पत्नी रमापति चौधरी रविवार की सुबह 9.30 बजे अपनी हार्डवेयर की दुकान पर बैठी थीं। इसी बीच एक व्यक्ति ग्राहक बनकर उनकी दुकान पर आया। उसने शकुंतला देवी को ज्यादा सामान खरीदने की बात कहकर तसला, कील और रस्सी आदि की लिस्ट थमाई। शकुंतला बड़ा ग्राहक समझकर उसे बैठने के लिए कुर्सी भी दीं और खुद सामान निकालने में व्यस्त हो गईं।
विज्ञापन

तभी वह शकुंतला से कहता है कि मेरे पास दस हजार का छुट्टा है, क्या आप मुझसे फुटकर लेकर मुझे पांच-पांच सौ की नोट दे देंगी। शकुंतला ने बगल में ही स्थित अपने बेटे की दुकान से दस हजार रुपये के पांच-पांच सौ नोट लाकर उसको दे दिया। इसके बाद वह सामान निकालने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौका पाकर उचक्का भागने लगा। शकुंतला उसे बुलाते हुए उसके पीछे दौड़ पड़ीं। लेकिन, तब तक वह अपनी बाइक से भागने में सफल हो गया। उचक्के का भागते हुए फोटो भी कैमरे में कैद हो गया है। शकुंतला ने डायल 112 के जरिये पुलिस को घटना की सूचना दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed