फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A new list will be prepared to provide accommodation to the missing persons.

Basti News: छूटे हुए व्यक्तियों को आवास दिलाने के लिए तैयार होगी नई सूची

Thu, 18 Jan 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 18 Jan 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
A new list will be prepared to provide accommodation to the missing persons.
बस्ती। आवास योजना में छूटे हुए व्यक्तियों को लाभ दिलाने के लिए फिर से नई सूची तैयार की जाएगी। प्रत्येक जरूरतमंद को हरहाल में आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा। यह निर्देश प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने दिए हैं।
विज्ञापन

वह बुधवार को सॉऊघाट ब्लॉक के ऊंचगांव ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। यहां आयोजित चौपाल के दौरान उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनी। कहा कि आवास योजना के तहत सर्वे के दौरान सावधानी बरती जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति सूची से वंचित न रह जाए। पूर्व में तैयार सूची के अनुसार लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जा चुका है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत में 6 करोड़ आवास दिए हैं। इसमें से डेढ़ करोड़ उत्तर प्रदेश में आवंटित हुआ हैं। लगभग एक लाख लोगों को बस्ती में आवास दिया गया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये की सीमा तक लोगों को निशुल्क इलाज की सुविधा दी गई है। अभी भी बहुत से लोगों का गोल्डेन कार्ड बनाया जाना शेष है। अभियान चलाकर शत प्रतिशत पात्र लोगों का कार्ड बनाया जाए। 2047 तक हम सभी लोग मिलकर देश को विकसित राष्ट्र बनाएंगे।
विज्ञापन

सभी योजनाओं में महिलाओं को अधिकाधिक लाभ दिलाया गया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान संचालित किया गया है। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना को प्रधानमंत्री ने पूरे देश में लागू कराया है। प्रभारी मंत्री ने मिशन शक्ति, आयुष्मान, कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य आदि विभागों द्वारा लगाए गए स्टाॅल का निरीक्षण किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, डीएम अंद्रा वामसी, ब्लाॅक प्रमुख अभिषेक कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, महेश शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed