फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A moving scooter caught fire, the driver saved his life by jumping

Basti News: चलती स्कूटी में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Tue, 12 Aug 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 12 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
A moving scooter caught fire, the driver saved his life by jumping
बस्ती। शहर के मूडघाट के पास सोमवार को दोपहर चलती स्कूटी में आग लगने से अफरातफरी मच गई। स्कूटी चालक ने कूदकर जान बचाई। करीब आधे घंटे तक स्कूटी धू-धू कर जलती रही। हादसे में युवक बाल-बाल बच गया, जबकि स्कूटी पूरी तरह नष्ट हो गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार युवक किसी काम से शहर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह मूड़घाट के पास पहुंचा, स्कूटी के अगले हिस्से से चिंगारियां और धुआं निकलने लगा। स्थिति बिगड़ती देख चालक ने तुरंत स्कूटी साइड में रोकने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। जान बचाने के लिए युवक ने स्कूटी से कूदकर सड़क किनारे भाग गया। कुछ ही देर में आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया और वह जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था।
विज्ञापन

सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान है कि इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed