फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Death of a middle aged man in suspicious circumstances

Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, चार सगे भाई नामजद

Fri, 24 Feb 2023 10:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 24 Feb 2023 10:46 AM IST
सार

बोदवल बाजार निवासी जगदीश अग्रहरि ने मुंडेरवा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छोटे भाई विनोद (47) के हिस्से की जमीन धोखे से गांव के कुछ लोगों ने अपनी मां के नाम से पंद्रह दिन पहले बैनामा करा ली। अग्रिम में विनोद को दो लाख रुपये ट्रांसफर भी कर दिया। बाकी के नौ लाख रुपये कुछ दिनों बाद देने के लिए कहा था, लेकिन नहीं दिए।

विज्ञापन
Death of a middle aged man in suspicious circumstances
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बोदवल बाजार में संदिग्ध परिस्थितियों में 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने जमीन बैनामा कराने के बाद रुपये नहीं दिए। मांगने पर बैनामा कराने वालों के परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर गांव के ही गिरजेश कसौधन, संजय कसौधन, संदीप कसौधन, सौरभ कसौधन पर गैर इरादतन हत्या, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


बोदवल बाजार निवासी जगदीश अग्रहरि ने मुंडेरवा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छोटे भाई विनोद (47) के हिस्से की जमीन धोखे से गांव के कुछ लोगों ने अपनी मां के नाम से पंद्रह दिन पहले बैनामा करा ली। अग्रिम में विनोद को दो लाख रुपये ट्रांसफर भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी के नौ लाख रुपये कुछ दिनों बाद देने के लिए कहा था, लेकिन नहीं दिए। पुलिस को दी तहरीर में बताया गया कि बृहस्पतिवार को सुबह करीब नौ बजे विनोद (मृतक) घर के दरवाजे पर बैठे थे। तभी घर के सामने से बैनामा कराने वाले गिरजेश कसौधन, संजय कसौधन, संदीप कसौधन, सौरभ कसौधन पुत्र स्व. रामसूरत जा रहे थे।


विनोद ने अपने बाकी के पैसे देने के लिए कहा, तो उन्होंने अपशब्द कहते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान विनोद की मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी तथा फोरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed