फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A man entered the house and molested a woman, and beat her up when she objected

Basti News: घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, आपत्ति पर मारपीट

Sun, 02 Mar 2025 09:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 02 Mar 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
A man entered the house and molested a woman, and beat her up when she objected
छावनी क्षेत्र की घटना, दो आरोपियों पर केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव में आपसी विवाद में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला घर में घुसकर छेड़खानी तक पहुंच गया। आरोप है कि विपक्षियों ने घर में घुसकर जाति सूचक व अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। आरोेप है कि बचाने पहुंचीं महिलाओं के साथ अश्लील हरकत की गई। छावनी पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने आपसी कहासुनी को लेकर उनके चाचा के घर आकर जाति सूचक और अपशब्दों का प्रयोग किया। जान से मारने की धमकी देते हुए चाचा को मारने लगे। मारपीट का शोर सुनकर वह और मां चाचा को बचाने के लिए घर से बाहर निकल आए और चाचा को बचाने लगी। विपक्षियों ने उन्हें व उनकी मां को भी अपशब्द कहा और मारने-पीटने लगे। हम सभी जान बचाने के लिए चाचा के घर में चले गए।
विज्ञापन

आरोप है कि विपक्षी चाचा के घर मे घुस आए। उन्हें, उनकी मां व चाचा को जमीन पर पटक कर मारने लगे। उनके साथ अश्लील हरकत की। इस बीच सूचना पुलिस को किसी ने दे दी। पुलिस के आने की जानकारी होने पर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गोपाल सिंह व कौशिक सिंह उर्फ छोटे पर केस दर्ज कर लिया है। सीओ हर्रैया संजय सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed