{"_id":"6af619a996e203b41f0279ce","slug":"a-grand-kuano-aarti-will-take-place-today-at-amhat-ghat-basti-news-c-207-1-bst1005-171584-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अमहट घाट पर आज होगी भव्य कुआनो आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अमहट घाट पर आज होगी भव्य कुआनो आरती
विज्ञापन
बस्ती। कुआनो नदी को प्रदूषण से मुक्त कराने और उसके संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को अमहट घाट पर भव्य कुआनो आरती का आयोजन किया जाएगा। सिद्धेश्वरनाथ मंदिर के निकट शाम पांच बजे से आरती शुरू होगी। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बृहस्पतिवार को चित्रांश क्लब के संस्थापक राजेश चित्रगुप्त के शिवनगर तुरकहिया स्थित आवास पर हुई बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। क्लब के अध्यक्ष शेष नारायण गुप्ता और महिला विंग की अध्यक्ष संजू श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार कुआनो आरती को और भव्य रूप दिया गया है। आरती के साथ आकर्षक झांकी, भजन संध्या और विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा।
उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ लोगों को कुआनो नदी की स्वच्छता और संरक्षण के लिए प्रेरित करना है।
बैठक में दिनेश श्रीवास्तव, अंकुर वर्मा, संतोष सिंह, रामकमल सिंह, राजन गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, रत्नाकर श्रीवास्तव आदर्श, प्रकाश मोहन श्रीवास्तव, अविनाश श्रीवास्तव, रामगोपाल गुप्ता मौजूद रहे।