फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A glimpse of patriotism was seen in the closing ceremony of Kakori Train Action Centenary

Basti News: काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समापन समारोह में दिखी देशभक्ति की झलक

Sat, 09 Aug 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 09 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of patriotism was seen in the closing ceremony of Kakori Train Action Centenary
बस्ती। राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में शुक्रवार को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समापन समारोह में देशभक्ति की झलक दिखी। राजकीय कन्या इंटर काॅलेज व जीआईसी के विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रभातफेरी निकाली।
विज्ञापन

डीएम रवीश गुप्ता व भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र को जीजीआईसी की छात्राओं ने तिरंगा राखी बांधी और देश की रक्षा में लगे सैनिक, अर्धसैनिक बलों, पुलिस कर्मियों को भेजने के लिए हस्त निर्मित तिरंगा राखियां दिखाईं। तिरंगा रंगोली व सेल्फी प्वाइंट भी दिखाया कराया। अतिथियों ने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली और सभी छात्राओं की रचनात्मकता व उत्साह की सराहना की।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जीजीआईसी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने काकोरी ट्रेन एक्शन के साथ भारत छोड़ो आंदोलन, स्वतंत्रता संग्राम के विषय में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच सुबह 10:45 बजे लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से दिखया गया। राजेंद्र प्रसाद, नारद सांस्कृतिक कला मंडल की ओर से देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति की गई। जिलाधिकारी ने आयोजन के महत्व व शिक्षा के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को इसकी पहुंचाने पर जोर दिया। संचालन मानवी सिंह ने किया।

भाजपार्टी जिला उपाध्यक्ष भानु प्रकाश मिश्र, पीडी डीआरडीए राजेश कुमार जायसवाल, भूमि संरक्षण अधिकारी राजमंगल चौधरी, जिला पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, सह जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुमार कुशवाहा व उदयभान वर्मा, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य अपर्णा भारद्वाज, जीआईसी के प्रधानाचार्य डाॅ. विजय प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed