फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a girl student will inspire 10

प्रत्येक छात्रा करेंगी दस महिलाओं को जागरूक

Sat, 06 Jul 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
a girl student will inspire 10
रूधौली में बालिका सुरक्षा कार्यक्रम को संबोधित करते एसओ - फोटो : BASTI
प्रत्येक छात्रा करेगी दस महिलाओं को जागरूक
विज्ञापन

महेश प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्राओं को मिली जिम्मेदारी
दूसरे दिन भी जारी रहा बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
रुधौली। शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के क्रम में स्थानीय पुलिस का कार्यक्रम दूसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को महेश प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज में अभियान को गति मिली। यहां प्रत्येक छात्राओं को अपने घर के आसपास की दस महिलाओं को जागरूक करने का लक्ष्य मिला।

प्रभारी निरीक्षक रामपाल यादव ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार और प्रशासन नए प्रयोग कर रही है। उन प्रयासों में जहां एक ओर शहर की छात्राएं प्रतिदिन नई प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपने आप को सशक्त एवं मजबूत बना रही हैं, वहीं, इसके विपरीत ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लड़कियां घरों से बाहर निकलने से कतराती हैं। अभिभावक भी अनहोनी की आशंका के चलते अपनी बेटियों को घर से स्कूल तक ही निकलने की इजाजत दे रहे हैं। लेकिन अब परिवेश बदल रहा है। बदलते परिवेश में छात्राओं को आवश्यकता है कि वे अपनी शक्ति का एहसास अराजक तत्वों के साथ मां-बाप को भी कराएं। पुलिस आगे बढ़कर शिकायत करने वाली छात्राओं के साथ मजबूती से खड़ी मिलेगी और समस्या का निदान होने तक लगातार गोपनीय रूप से संपर्क में बनी रहेगी। इस दौरान छात्रों में महिला हेल्पलाइन 1090 और डायल हंड्रेड की जानकारी गुणवत्ता, उपयोग और कार्यशैली से संबंधित पर्चे भी छात्रों में बांटे गए। इस दौरान प्रधानाध्यापक राम सुभाष वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed