{"_id":"5d2234b58ebc3e6cf7221850","slug":"a-fugitive-fire-basti-news-gkp3130302108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में पत्नी ने खुद को लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में पत्नी ने खुद को लगाई आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति से कहासुनी पर विवाहिता ने खुद को लगाई आग
छावनी। क्षेत्र के अमोढ़ा गांव में पति-पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद से गुस्साई विवाहिता ने कमरे में बंद कर खुद पर मिट्टी का तेल उडे़ल आग लगा ली। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर निजी क्लीनिक पर पहुंचे, जहां से उसे सीएचसी हर्रैया के लिए रेफर कर दिया गया।
रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे अमोढ़ा गांव निवासी प्रेमचंद का अपनी पत्नी पूनम (27) से किसी बात पर कहासुनी हो गई। परिजनों के मुताबिक पूनम चौहान ने गुस्से में आकर जेठ के कमरे में पहुंची और कुंडी लगाकर खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली। कमरे से धुआं निकलता देख परिजन दौड़े लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। बाद में परिजनों ने दरवाजा तोड़कर आग को बुझाया और पूनम को लेकर छावनी कस्बे के एक निजी डॉक्टर के पास पहुंचे, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची छावनी पुलिस ने 102 नंबर की एंबुलेंस सेवा से सीएचसी हर्रैया में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।