{"_id":"689a4724b40bc9cf7d051860","slug":"a-fight-broke-out-between-the-auditor-and-the-secretary-who-had-come-for-the-social-audit-basti-news-c-207-1-sgkp1006-141862-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सोशल ऑडिट को पहुंचे ऑडिटर व सचिव में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सोशल ऑडिट को पहुंचे ऑडिटर व सचिव में मारपीट
Tue, 12 Aug 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
हर्रैया। क्षेत्र के कोहल तिवारी गांव में सोशल आडिट के लिए पहुंचे ऑडिटर व सचिव में किसी बात पर बहस हो गई। आरोप है कि सचिव ने ऑडिटर पर हाथ उठा दिया। पीड़ित ने प्रकरण से बीडीओ व जिले के अधिकारियों को अवगत कराया है। सचिव ने मारपीट से इन्कार किया है।
बताया जाता है कि सोमवार को आडिट टीम के सदस्य तरुण वर्मा पहुंचे तो पंचायत भवन पर ताला लटक रहा था। फोन के बाद जब सचिव व प्रधान प्रतिनिधि पहुंचे तो ऑडिटर ने उनके रवैए पर नाराजगी जताई। तरुण का आरोप है कि अभिलेख मांगने पर सचिव भड़क गए और हाथ उठा दिया और अभिलेख छीन कर यह कहते हुए चले गए कि अब आडिट नहीं होगा। तरुण ने बताया कि अधिकारियों को अवगत कराने के बाद थाने पर तहरीर देने जा रहे हैं। अपने ऊपर लगे आरोपों पर सचिव संदीप चौधरी ने कहा कि मारपीट की घटना बेबुनियाद है। मौसम खराब होने पर उन्होंने अगले दिन आडिट करने की बात कही तो वह बहस करने लगे। संवाद