फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A fair will be held on the banks of the Sangam from April 4.

Basti News: संगम तट पर चार अप्रैल से लगेगा मेला

Mon, 23 Mar 2026 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
A fair will be held on the banks of the Sangam from April 4.
लालगंज। महर्षि उद्दालक मुनि के तपो भूमि और कुआनो पदी के संगम तट पर इस साल भी चार अप्रैल से मेला लगेगा। मेले का समापन 8 अप्रैल को होगा। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस संगम स्थल पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम ने अनुज लक्ष्मण और माता सीता के साथ लिट्टी चोखे का सेवन कर रात्रि विश्राम किया था। संगम में स्नान कर बाबा मोक्षेश्वर नाथ की पूजा-अर्चना की थी। चैत्र पूर्णिमा से एक दिन पहले चतुर्दशी शाम को संगम तट के चारों घाटों पर दूरदराज आए श्रद्धालु लिट्टी चोखे का सेवन कर सुबह स्नान दान करते हैं। इस मेले का आयोजन ग्राम पंचायत और व्यापार मंडल के सहयोग से किया जा रहा है। ग्राम पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता, वीरेंद्र कुमार बबलू ने बताया कि मेले की तैयारी पूर्ण हो चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed