फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A fair was organised on Anant Chaturdashi, people did shopping

Basti News: अनंत चतुर्दशी को लगा मेला, लोगों ने की खरीदारी

Sun, 07 Sep 2025 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 07 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
A fair was organised on Anant Chaturdashi, people did shopping
परशुरामपुर गांव में लगे मेला देखते लोग- संवाद
विक्रमजोत। परशुरामपुर विकास क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव के पास शनिवार को अनंत चतुर्दशी के दिन मेले का आयोजन हुआ। मेले में आसपास के गांव से पहुंचे ग्रामीण महिला व पुरषों ने जमकर जरूरत के सामानो की खरीदारी की। बच्चों ने टिकिया, चाट, फुलकी व गरम गरम जलेबी का जमकर स्वाद चखा और खिलौने खरीदे। विकास क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में अनंत चतुर्दशी के दिन सालों से मेले का आयोजन किया जाता है। मेले के एक दिन पूर्व बने अनंत भगवान के मंदिर पर रामायण व कीर्तन के बाद मेले में लोग पहुंच कर मंदिर में दर्शन पूजन करते हैं। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा की जाती है। गणेश चतुर्थी के 10 दिवसीय उत्सव का समापन होता है। अनन्त चतुर्दशी को भगवान विष्णु और गणेश जी की आरती एक साथ करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed