फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A dozen Kanwar passengers injured in 24 hours

Basti News: 24 घंटे में एक दर्जन कांवड़ यात्री घायल

Wed, 31 Jul 2024 03:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 31 Jul 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
A dozen Kanwar passengers injured in 24 hours
विक्रमजोत। छावनी थाना के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिछले 24 घंटे में वाहन दुर्घटनाओं में एक दर्जन कांवड़ यात्री घायल हुए। खतमसराय चौराहे पर सरयू जल भरने जा रहे बाइक सवार कप्तानगंज क्षेत्र के दुबौला गांव निवासी 26 वर्षीय अंकित डिवाइडर से टकरा कर गिर पड़े।
विज्ञापन

वहीं कन्हैलाल निवासी महरीपुर नगर थाना क्षेत्र बस्ती-विक्रमजोत पुलिस चौकी के सामने जल भरने जा रहे दूसरे साथी की बाइक से टकराकर घायल हो गए। मंगलवार की सुबह जल लेकर पैदल जा रहे 24 वर्षीय विकास निवासी मलौली गोसाईं को घघौवा चौकी के पास लिंक रोड ऑटो ने टक्कर मार दिया। इससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन

इसके अलावा कांवड़ लेकर जा रहे दो बच्चे अंशिका (10) व कान्हा (8) को उल्टी दिशा से बाइक कावड़ यात्री ने टक्कर मारी दी। बच्चों की हालत गंभीर देख विक्रमजोत चौकी इंचार्ज रीतेश कुमार सिंह ने एंबुलेंस से पहले सीएचसी भेजा। रेफर होने पर जिला अस्पताल अयोध्या भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर पटकापुर चौराहे पर बैरियर तोड़कर जाने का प्रयास कर रहे बोलेरो सवार चार लोग उस वक्त घायल हो गए जब बोलेरो के टायर में बल्ली का हिस्सा फंस गया। जब तक चालक उसे निकालता दूसरे बोलेरो ने उसी रास्ते से निकलने के प्रयास में उसे पीछे से ठोकर मारी दिया। इससे चालक राम यज्ञ निवासी सलेमपुर, चार अन्य सवार राम अवतार, रूपम, चारू, मंजीत घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed