फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A Diwali gift of Ujjwala connections for two lakh women

Basti News: दिवाली में दो लाख महिलाओं को उज्ज्वला का तोहफा

Thu, 29 Oct 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
A Diwali gift of Ujjwala connections for two lakh women
बस्ती। जिले में 2.9 लाख महिला उज्ज्वला लाभार्थियों को दिवाली से पहले मुफ्त रसोई गैस सिलिंडर मिलेंगे। यह घोषणा गरीबों के लिए त्योहार के बोझ को कम करेगी और उनके चेहरों पर खुशी लाएगी।
विज्ञापन

सरकार जिले के दो लाख नौ हजार 53 उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों को मुफ्त सिलिंडर देगी। शासन ने पत्र जारी करते हुए इसके लिए जिला पूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया है। दिवाली के पहले सिलिंडर मिलने की घोषणा से गरीबों के चेहरे खिल गए हैं। इस घोषणा ने त्योहार में उनके ऊपर पड़ने वाले बड़े बोझ को हल्का कर दिया है।
विज्ञापन

जनपद में इंडेन पेट्रोलियम कंपनी के एक लाख 48 हजार 296, भारत पेट्रोलियम के 92 हजार 381 व हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 69 हजार 76 गरीब परिवारों की महिला लाभार्थियों को निश्शुल्क उज्ज्वला कनेक्शन दिए गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधी आबादी को धुएं से बचाने के लिए साल 2016 में इस योजना की शुरुआत की थी। तब से इस योजना के तहत त्योहार से लेकर आम दिनों तक योजना का अनवरत लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासतौर पर होली व दिवाली पर निशुल्क रिफिल अवश्य उपलब्ध कराया जाता है। इस बार भी शासन पात्र महिलाओं को निशुल्क सिलिंडर उपलब्ध कराएगा। दिवाली के लिए अक्तूबर से दिसंबर के बीच व होली के लिए जनवरी से मार्च 2027 तक सिलिंडर दिया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक स्तर की सूची बनवा कर सभी पूर्ति निरीक्षकों को सौंप दी जाएगी। इस घोषणा के बाद आधी आबादी के चेहरे पर खुशी देखी जा सकती है।
गनेशपुर की प्रमिला ने बताया कि 2022 में उज्ज्वला कनेक्शन लिया था। पहले मिट्टी के बने चूल्हे पर खाना बनाती थीं, जिससे काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। त्योहार में मुफ्त सिलिंडर मिलने से काफी बड़े खर्च से बचत हो जाती है। चंद्रशेखर आजाद नगर की राधिका ने बताया कि सरकार की यह स्कीम महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है। पहले कनेक्शन के लिए गैस कंपनियां अनाप-शनाप पैसा वसूलती थीं। इस योजना के तहत मुफ्त कनेक्शन मिला है। जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ल का कहना कि सभी उज्ज्वला कनेक्शन धारकों को दिवाली व होली में मुफ्त सिलिंडर दिया जाता है। इस बार भी बहुत जल्द इसकी घोषणा की जाएगी।




उज्ज्वला कनेक्शनधारी बुकिंग कराकर गैस प्राप्त कर सकते हैं। डिलीवरी कोड बताने के 48 घंटे के अंदर लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के जरिये गैस का मूल्य वापस हो जाएगा। यदि किसी लाभार्थी को ई-केवाईसी या अन्य कोई दिक्कत है तो वह एजेंसी या कार्यालय में संपर्क कर सकेंगे। -विमल कुमार शुक्ल, डीएसओ, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed