{"_id":"68eab909cbf3aefa4d0e4e39","slug":"a-case-has-been-registered-against-four-people-including-a-woman-in-a-case-of-assault-in-jamunaha-kalan-basti-news-c-207-1-sgkp1006-145652-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जमुनहा कलां में मारपीट मामले में महिला सहित चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जमुनहा कलां में मारपीट मामले में महिला सहित चार पर केस दर्ज
Sun, 12 Oct 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
हर्रैया। जमुनहा कलां गांव में एक व्यक्ति ने अपने मृतक पुत्र की पत्नी और उसके मायके वालों पर छोटे बेटे से शादी कराने का दबाव और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने बहू रिंकी सोनी, उसके पिता राम अचल सोनी और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी तहरीर में त्रिभुवन सोनी ने बताया कि उनके पुत्र जितेंद्र की मौत लगभग पांच वर्ष पहले हो गई थी। उसके बाद उसकी पत्नी रिंकी सोनी अपनी पुत्रियों के साथ मायके चली गई और ससुराल में रहने के लिए राजी नहीं हुई। त्रिभुवन ने आरोप लगाया कि पति की मौत के बाद रिंकी ने कार, जेवरात, कपड़े, बेड-बिस्तर, सोफा, अलमारी, कूलर, बर्तन और बाइक सब लेकर चली गई।
त्रिभुवन के अनुसार, रिंकी ने बाद में परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बदरापुर भैंसहा निवासी रवि सोनी से शादी की। कुछ समय बाद उससे भी संबंध विच्छेद हो गया। अब वह उनके छोटे बेटे अनुराग से शादी करने का दबाव बना रही है। मना करने पर, बहू और उसके पिता ने फर्जी मुकदमे में फंसाकर पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी। आरोप है कि तीन अक्तूबर को रिंकी के पिता राम अचल सोनी और दो अज्ञात व्यक्ति दोपहर में घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। बेटे अनुराग और पत्नी कलावती ने विरोध किया तो उन्हें धमकी दी गई और अपशब्द कहे गए। इसके अलावा पाँच अक्टूबर को बहू और उसके पिता ने जबरन सुलह नामा में हस्ताक्षर करवा लिया। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।